उत्कृष्ट विद्यालय सीहोर में हुआ नवीन कैलेंडर 2020 का विमोचन New calendar 2020 released in excellent school Sehore
सीहोर/ स्थानीय,"नव वर्ष अतीत से सीख, वर्तमान के लिए सक्रियता एवं भविष्य के लिए एक उम्मीद"
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 सीहोर में, नव वर्ष 2020 के कैलेंडर जिला समन्वयक प्राचार्य श्री रविंद्र कुमार बांगरे व स्टाफ ने विमोचन किया।
कैलेंडर के माध्यम से भारत की खोज जैसे शून्य का आविष्कार, आयुर्वेद का आविष्कार, यूएसबी, मोटिवेशनल गेम्स एंड लॉजिक गेम्स, योगा, वायरलेस, कुष्ठ रोग, अंधत्व निवारण का संदेश दिया गया है।
पर्यावरण सुरक्षा, प्रकृति की सुरक्षा, विश्व की विभिन्न सांस्कृतिक कलाकृति, एवं वन्य जीव संरक्षण का संदेश विद्यालय कैलेंडर के माध्यम से प्रेषित किया गया है।
डॉक्टर देवेंद्र साहू ने बताया कि, संस्था प्राचार्य, श्री आरके बांगरे द्वारा प्रतिवर्ष नवीन कैलेंडर वितरित किए जाते हैं जिसमें प्रकृति संरक्षण, जल संरक्षण, जीव जंतु संरक्षण तथा राष्ट्रीय एकता, श्रम शीलता आदि विषयों पर कैलेंडर प्रकाशित हो चुके हैं।
इसी कड़ी में नव वर्ष 2020 में भी उक्त कैलेंडर जारी किया गया है।
जिला समन्वयक प्राचार्य श्री आरके बांगरे के साथ उत्कृष्ट स्टाफ में सर्व श्री अशोक राठौड़, सुदेश शर्मा, एससी जैन, डॉ राजेंद्र देशमुख, डॉ देवेन्द्र साहू, ईश्वर सिंह, दीपक बिसोरिया ,एनएसएस अधिकारी डीके राय, एनसीसी प्रभारी दिनेश मेवाड़ा, एचएन. वर्मा, निर्मल निगोदिया, जितेंद्र शर्मा, शीवा खालिदा, रशीदा खान, राखी नामदेव, रीना जाट, बेवी मालवीय, उषा शर्मा, सविता ठाकुर, सविता राठौर, अंकिता जैन, प्रीति पविया, के जी पुरोहित, राम वृक्ष, रचना श्रीवास्तव, रुचि लावानिया,भूत पूर्व सैनिक बलराम वर्मा नवीन कैलेंडर विमोचन में उपस्थित रहे।
भवदीय डॉक्टर देवेंद्र साहू
मोबाइल नंबर 9826758576
Newspaper Cutting :-
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
अगर आपको किसी भी प्रकार का प्रश्न पूछना हो तो नीचे दिए गए comment box मैं लिखें।