मतदाता दिवस पर महामहिम राज्यपाल ने अम्बर शर्मा को किया सम्मानित His Excellency the Governor honored Amber Sharma on Voters' Day
सीहोर /स्थानीय, 10 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी 2020) समारोह , पुरानी विधानसभा मिंटो हाल में महामहिम राज्यपाल महोदय श्री लालजी टंडन के कर कमलों से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 सीहोर, के छात्र अंबर शर्मा को 10 वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2020 के अवसर पर, पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
छात्र अंबर शर्मा ने विधानसभा निर्वाचन 2019 में मतदाता जागरूकता पर आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयीन वाद विवाद प्रतियोगिता जिसका शीर्षक "ऑनलाइन वोटिंग एक बेहतर विकल्प है," के विपक्ष में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
समारोह को महामहिम राज्यपाल महोदय लालजी टंडन ने संबोधित करते हुए कहा कि, आप सब जानते हैं कि भारत का गौरव बढ़ाने में चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया अपनाकर सराहनीय कार्य किया है।
हमारा लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को लेकर , चुनाव आयोग की सारी दुनिया में बड़ी प्रशंसा होती है।
महामहिम ने कहा कि जब संविधान बन रहा था, तब कुछ लोगों का मन था,की केवल शिक्षित वर्ग को ही वोट डालने का अधिकार दिया जावे, लेकिन संविधान निर्माताओं ने समानता के अधिकार को सर्वोपरि रख कर सभी को वोट डालने का अधिकार दिया। ताकि शतप्रतिशत वोट डाले जा सके। ताकि हमारे मजबूत लोकतंत्र में मजबूत सरकारे बन सके,इसलिए आप सभी अपने वोट का इस्तेमाल करे, ताकि हमारा लोकतंत्र और मजबूत होगा।
चुनाव प्रक्रिया में व्यापक परिवर्तन करने का कार्य चुनाव आयुक्त टी. एन. शेशन ने किया था, अर्थात चुनाव प्रक्रिया को सुगम बनाया, उनका नाम इतिहास में याद करेंगे।
मतदाता दिवस पर सभी को शुभामनाएं देते हुए कहा कि, विश्व के कई देशों के लोकतंत्र खत्म हुए है, लेकिन हमारे देश का लोकतंत्र हम सब की जागरूकता के कारण मजबूत हुआ है, उन्होंने अपील की है, आप सभी इस पवित्र कार्य में सहयोग देवे ताकि शत प्रतिशत मतदान हो सके। हमारे देश का लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोक तंत्र है, जो हमारे लिए गौरवशाली बात है।
कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्य प्रदेश वी एल कांता राव, ने मिंटो हॉल में उपस्थित महानुभाव को सभी निर्वाचन में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए शपथ दिलाई गई।
अंबर शर्मा की उपलब्धि पर, जिला शिक्षा अधिकारी एस.पी. सिंह बिसेन, जिला समन्वयक प्राचार्य, रविंद्र कुमार बांगरे, आवासीय खेलकूद संस्था के प्राचार्य, आलोक शर्मा, रमसा अधिकारी आर.आर. उईके, एच. एस. निमजे, संतोष सोनी,डॉ. देवेंद्र साहू, ईश्वर सिंह सिेनोरिया, दिनेश मेवाड़ा, निर्मल निगोदिया, जितेंद्र शर्मा, डॉ. राजेंद्र देशमुख, डॉ. दीपक बिसोरिया सहित समस्त उत्कृष्ट विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए,शुभामनाएं, बधाई दी है।
भवदीय डॉ. देवेन्द्र साहू
मोबाइल no.9826758576
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
अगर आपको किसी भी प्रकार का प्रश्न पूछना हो तो नीचे दिए गए comment box मैं लिखें।