विश्व सामाजिक न्याय दिवस 20 फरवरी कार्यक्रम में शपथ दिलाई
सीहोर /स्थानीय, आज शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक - 1 ,सीहोर में विश्व सामाजिक न्याय दिवस, सामाजिक न्याय प्राप्ति के लिए असमानता के अंतर तथा इसके उन्मूलन के लिए मनाया गया।
मध्य प्रदेश राज्य आनंद संस्थान भोपाल, एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण जिला सीहोर के निर्देशानुसार, उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे, जिला समन्वयक प्राचार्य श्री रविंद्र कुमार बांगरे ने बताया की विश्व सामाजिक न्याय दिवस का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक समान विकास और विकास के मौकों को उपलब्ध कराना है उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गरीबी उन्मूलन के लिए कार्य करना चाहिए।
भारत के संविधान के चार स्तंभ समानता, स्वतंत्रता, न्याय, बंधुत्व की सार्थकता को समझाया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि प्रोफेसर शशि कांत शर्मा ने कहा की सामाजिक न्याय यह सुनिश्चित करता है की समाज का कोई भी व्यक्ति विकास की दौड़ में पीछे ना रह जाए, यह तभी संभव होगा जब समाज में व्यक्तियों के बीच, किसी भी प्रकार का भेद न किया जावे । प्रत्येक व्यक्ति को विकास के पूर्ण अवसर मिले।
कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर देवेंद्र साहू ने बताया कि सामाजिक न्याय प्राप्ति के लिए असमानता के अंतर का उन्मूलन तभी संभव है जब दुनिया के पिछड़े और विकासशील देशों में सामाजिक न्याय का आदर्श राज्य के लिए यह आवश्यक बना देता है कि वह समाज के कमजोर वर्गों की हालत सुधारने के लिए ईमानदारी से प्रयास करें।
सभागार कक्ष में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं से कहा कि, विद्यालय के छात्र जब प्रशासनिक पदों पर पहुंचे तो समाज के कमजोर वर्गों की हालत सुधारने के लिए कार्य करे।
कार्यक्रम का संचालन केरियर प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री ईश्वर सिंह सिनोरिया ने कार्यक्रम का विधिवत संचालन किया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था प्राचार्य श्री रवीन्द्र कुमार बांगरे ने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को अपने कर्तव्यों के साथ - साथ समाज सेवा के कार्य के लिए शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में पीपुल्स यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. शशि कांत शर्मा, डॉ. देवेन्द्र साहू, केरियर प्रकोष्ठ प्रभारी ईश्वर सिंह सिनोरिया, व्याख्याता प्रीति यादव सहित समस्त छात्र छात्राएं, सभागार कक्ष में उपस्थित रहे।
भवदीय - डॉक्टर देवेंद्र साहू
मोबाइल नंबर 9826 758576
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
अगर आपको किसी भी प्रकार का प्रश्न पूछना हो तो नीचे दिए गए comment box मैं लिखें।